आतंक के सामने चुप नहीं बैठेंगे..., गुयाना के लिए रवाना हुआ शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन

By अंकित सिंह | May 24, 2025

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार की सुबह एक बार फिर कहा कि आतंकवाद की घटनाओं से भारत चुप नहीं रहेगा। आतंकवाद के खिलाफ भारत के कूटनीतिक प्रयासों के तहत पांच देशों में उच्च स्तरीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर दिल्ली से रवाना होने से पहले बोल रहे थे। कांग्रेस नेता ने इस मिशन को शांति और उम्मीद का मिशन बताया, जिसका उद्देश्य वैश्विक समर्थन जुटाना और सीमा पार आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

इसे भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा सरमा पर गौरव गोगोई का पलटवार, बोले- सभी आरोप झूठे, मैं पाकिस्तानी सरकार का कट्टर आलोचक

थरूर ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, "यह एक राष्ट्रीय मिशन है।" उन्होंने कहा कि हम एक स्वर में बोलेंगे - भारत पर हुए भयानक आतंकी हमले और उसके प्रति हमारी दृढ़ प्रतिक्रिया के बारे में। हम चाहते हैं कि दुनिया समझे कि भारत आतंकवाद से चुप नहीं रहेगा और हम वैश्विक एकजुटता की अपेक्षा करते हैं, उदासीनता की नहीं। उन्होंने कहा कि भारत शांति, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए खड़ा है, न कि घृणा या हिंसा के लिए। हमारा संदेश स्पष्ट है और हमारा संकल्प मजबूत है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक