लोकसभा चुनाव में उठाएंगे सबरीमाला मंदिर का मुद्दा: केरल भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

तिरुवनंतपुरम। भाजपा केरल में लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान सबरीमला मंदिर में महिलाओें के प्रवेश का मुद्दा उठाएगी। भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अगर कानून केंद्र को मामले में हस्तक्षेप करने की मंजूरी देता तो भाजपा मंदिर की परंपराओं की रक्षा करने के लिए नया कानून लाने के संबंध में हरसंभव कदम उठाती।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा उम्मीदवार को शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार अभियान के दौरान सबरीमला में भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं पर हमले के प्रयास और उनका विश्वास तोड़ने की कोशिशों का मुद्दा उठाने का अधिकार है। पिल्लई ने पहले कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनाव प्रचार में सबरीमला मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन बाद में उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की बात कही जिससे विवाद उठ गया। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका