हम केंद्र सरकार की तानाशाही का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से  देंगे, हम डरेंगे नहीं: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 13, 2022

मुंबई। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मनमानी तरीके से विपक्ष को खत्म करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की हरकतों से न कभी डरी और न कभी डरेगी।  केंद्र की मोदी सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी जी  और राहुल  गांधी जी को गांधी को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रही है,लेकिन हमलोग इस साजिश  को कामयाब नहीं होने देंगे और इसका करारा जवाब देंगे। 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आगे कहा कि देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले गांधी  परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा सरकार मनगढ़ंत मामलों में फंसाने की गहरी चाल चल रही है । भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तरह के दमन आगे झुकेगी नहीं , बल्कि मजबूती से इसका मुक़ाबला करेगी। पटोले ने कहा कि एक बार  जनता सरकार ने इंदिरा गांधी जी  के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की थी, अब भाजपा सरकार वही कर रही है लेकिन कांग्रेस कभी भी अहंकारी, अत्याचारी भाजपा सरकार के सामने नहीं झुकेगी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध को TMC ने बताया अवसरवाद की राजनीति, कहा- एजेंसियों का फोन आया, शीर्ष नेतृत्व डर से कांपने लगा 

नागपुर में भी प्रदर्शन

नागपुर ईडी कार्यालय के सामने भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने एक विशाल मोर्चा निकाल कर  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मिले नोटिस का विरोध किया। प्रदर्शन करने वाले नेताओं   ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री वसंत पुरके, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे, विधायक विकास ठाकरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील देशमुख, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र मुलक, सोशल मीडिया अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार, उत्तर भारतीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत  अग्निहोत्री समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो