तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2026

तुर्की और पाकिस्तान के हुक्मरानों कान खोल कर सुन तुम्हारा भी वही अंजाम होगा जो सऊदी के बादशाहों का हो रहा है। यमन की सना से जैसे ही यह आवाज उठी जनता का जोश हाई हो गया। यमन की राजधानी सना की सड़कों पर 7 अक्टूबर को हथियारों का वो भयानक सैलाब उमड़ा जिसने पूरे मिडिल ईस्ट से लेकर इस्लामाबाद और अंकारा तक सन्नाटा पसार दिया। हजारों लाखों सशस्त्रूती लड़ाकों ने सना के चौराहे पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए जन लामबंदी का कड़ा ऐलान कर दिया। वहीं हूती सुप्रीम लीडर अब्दुल मलिक अलहुती ने टीवी पर लाइव आकर सीधे पाकिस्तान और तुर्की को खुली चेतावनी जारी कर दी कि वे सऊदी अरब के इस खूनी खेल में मोहरा बनने की ऐतिहासिक भूल ना करें। अल मसरा टीवी पर अपने बेहद आक्रामक भाषण में हूती ने दो टुक शब्दों में कहा कि सऊदी अरब के साथ पिछले सारे शांति वार्ता के रास्ते अब हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। ना कूटनीति काम आई ना सीज फायर काम आया। सऊदी अरब ने यमन के एयरपोर्ट्स, आर्थिक संसाधनों और आयात निर्यात की नाकेबंदी करके यमनी आवाम का गला घोटा है। पर अब पाकिस्तान और तुर्की के दम पर जंग को भड़का रहा है। अलहूति ने पाकिस्तान और तुर्की की जनता और वहां की उन आवाजों की तारीफ की जो इस जंग का विरोध कर रही हैं। लेकिन साथ ही कड़ी शब्दों में चेतावनी भी दी कि मक्का डिफेंस एग्रीमेंट के नाम पर अगर पाकिस्तानी और तुर्की सेनाएं सऊदी अरब के इशारे पर यमन के खिलाफ मैदान में उतरी तो उनका अंजाम भी वही होगा जो पिछले 8 सालों में सऊदी गठबंधन का हुआ है। सड़कों पर उमड़े इस भारी बारूदी जमावड़े और हूतियों की इस ऑल आउट वार के ऐलान ने साफ कर दिया है कि बाब अल मंदेब से लेकर रियाद तक अब कोई शांति समझौता नहीं होने वाला। एक तरफ पाकिस्तान और तुर्की की सेनाएं मक्का पैक्ट के तहत तेजी से सऊदी अरब में अपनी तैनाती बढ़ा रही हैं। तो दूसरी तरफ यमन के पहाड़ों में अंसारुल्लाह ने अपनी मिसाइलों ड्रोंस की नोक सीधे इन तीनों देशों के गठबंधन की तरफ मोड़ दी। यमन की धरती पर अब एक ऐसा भयंकर और खूनी महासंग्राम छिड़ चुका है जिसमें पाकिस्तान और तुर्की की एंट्री ने पूरे इलाके को तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पर सवाल यह है कि जिस हिसाब से अलहूदी ने पाकिस्तान और सऊदी को चेतावनी दी है। 

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Asim Munir ने Pakistan Parliament के फैसले को किया दरकिनार, बिना किसी से पूछे सऊदी अरब में भेजी सेना

GACA ने यह भी पुष्टि की कि एयरपोर्ट का कामकाज फिर से शुरू हो गया है और हवाई यातायात सामान्य हो गया है। इस बीच, सऊदी एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इस घटना में उसके एक कर्मचारी की मौत हो गई और उसने मृतक कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। एयरलाइंस ने शुक्रवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सऊदी एयरलाइंस पुष्टि करती है कि रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई घटना में उसके एक कर्मचारी की मौत हो गई। एयरलाइंस उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। 

प्रमुख खबरें

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी

शक्ल पर नहीं लिखा है घुसपैठिए, बंगाल पुलिस को हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?