हम घरेलू मैदान में अच्छा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे: सुनील छेत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

कोलकाता। घरेलू दर्शकों के सामने लगातार दो जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि टीम हांगकांग के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफिकेशन ग्रुप डी के आखिरी क्वालीफाइंग मैच में जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगायेगी। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। मैच के तीनों गोल खेल के 86वें मिनट के बाद हुए। यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में 40000 दर्शकों के सामने छेत्री ने 86वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला।

इसे भी पढ़ें: एशियाई खेलों में 400 मीटर में वापसी करना चाहती है धाविका हिमा दास

अफगानिस्तान के गोल के बाद मुझे लगा कि शायद  हमें अंक साझा करने होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने वही किया जिसके लिए वे मैदान में उतरे थे।’’ इस करिश्माई खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मेरे लिये इस तरह की उपलब्धियां हालांकि बहुत मायने नहीं रखती हैं लेकिन मैं इतने लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने के लिए सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’’ मैच के अंतिम समय में अब्दुल सहल समद के निर्णायक गोल के बाद उसैन बोल्ट की तरह उनके जश्न मनाने के तरीके के बारे में पूछे जाने पर छेत्री ने हंसते हुए कहा, ‘‘अगर आप मेरा ‘जीपीएस’ देखेंगे तो शायद उस दिन का यह मेरी सबसे तेज स्प्रिंट (दौड़) थी। हम अब थोड़ा सा आराम करने के साथ  वीडियो देख कर अगले मैच की तैयारी करेंगे। हांगकांग एक मजबूत टीम है, लेकिन हम घरेलू मैदान पर खेल रहे है। हम जीत के लिए पूरा जोर लगायेंगे। प्रशंसक भी वहां होंगे। ’’ इस जीत से भारत को ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत की। टीम 2019 में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद लगातार दूसरे और कुल पांचवीं बार मुख्य चरण के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है।

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हम‘ ब्लू टाइगर्स’ थे, और हमें मैदान में ऐसे ही रहने की जरूरत है। हम ऐसे प्रदर्शन को जारी रखना चाहते हैं।’’ मैच के आखिरी क्षणों में विजयी गोल दागने वाले अब्दुल सहल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा, ‘‘ यह जीत प्रशंसकों के सामने मिली है। इससे इसके मायने और बढ़ गये हैं। मुझे खुद पर भरोसा रखकर गोलकीपर को छकाना था। मेरे गोल करने से पहले ही पूरी टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो

Massachusetts में Arjun Arvind पर मां और भाई की हत्या का केस दर्ज किया गया

Taliban ने Herat से संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत