Trump सरकार के साथ भी हम मजबूती से करेंगे काम, भारत ने किया साफ, आने वाले दिनों में रिश्ते होंगे और मजबूत

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

अमेरिका के साथ हमारे बहुत गहन और घनिष्ठ संबंध हैं। आने वाली ट्रंप सरकार के साथ भी हम लोग मज़बूती से काम करना चाहेंगे... आने वाले दिनों में हम इस रिश्ते को और मज़बूत करना चाहेंगे। हमारे विदेश मंत्री अमेरिका  की यात्रा करके आए हैं। विदेश मंत्री ने वहां पर एनएसए और सीक्रेटरी ऑफ स्टेट से मुलाकात की है। इसके साथ ही इनकमिंग एनएसए माइक वाल्ट उनसे उनकी मुलाकात हुई। साथ ही साथ ट्रांजेशन टीम के कई सदस्यों के साथ भी उनकी मुलाकात हुई। विदेश मंत्री का दौरा हमारे रिश्तों को मजबूत करने और लगातार दोनों देशों के बीच में वार्तालाप चलते रहे और मसले आगे बढ़ते रहे, रिश्ते मजबूत होते रहे इसको लेकर ये दौरा हुआ। 

इसे भी पढ़ें: खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार

गौरतलब है कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध हाल-फिलहाल में नरम-गरम और फिर गर्मजोशी के ही रहे हैं। बीच में अमेरिकी चुनाव के दौरान जरुर बाइडेन प्रशासन की तरफ से भारत की रस्सी को खींचा गया था, लेकिन उसी दौरान रक्षा और वैज्ञानिक करार भी होते रहे।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया