Maratha Reservation Protest: हम जीत गए... मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान, सरकार ने मांगे मान ली, खत्म होगा अनशन

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2025

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे ने मंगलवार को घोषणा की कि समुदाय के लंबे समय से चल रहे आंदोलन को सफलता मिली है, उन्होंने मुंबई में हजारों समर्थकों से कहा कि हम जीत गए हैं। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मंत्रियों की मौजूदगी में आई, क्योंकि राज्य सरकार ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई के लिए अपनी तत्परता का संकेत दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जीआर जारी करती है, तो हम आज रात 9 बजे तक मुंबई से निकल जाएँगे। इससे पहले दिन में, बॉम्बे उच्च न्यायालय ने जारंगे और उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपराह्न तीन बजे तक दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया था, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा था।

इसे भी पढ़ें: जारांगे-पाटिल ने मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल जारी रखने की कसम खाई, भले ही जेल जाना पड़े

मनोज जरांगे ने मंत्रियों की उपस्थिति में अपने समर्थकों से कहा कि ‘‘हम जीत गए हैं। मनोज जरांगे ने कहा कि हम लोगों को मुंबई के रास्ते समझते नहीं हैं। आप लोगों ने गाड़ियों पर 5 हजार के दंड लगाए हैं उसे वापस लीजिए. सरकार ने बात मानी. जरांगे ने कहा कि हम यहां से जश्न मनाकर ही जाएंगे. जश्न मनाना मतलब हुल्लड़बाजी नहीं है। जीआर (सरकारी आदेश) लेकर आइए तुरंत हम आंदोलन खत्म कर गुलाल उड़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री जी को जगह दीजिए ताकि जाकर जीआर लेकर आएं। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी