ओवैसी पर हमला मामला : मेरठ से खरीदे गये थे हथियार, कुछ और लोंगो की हो सकती है गिरफ्तारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

मेरठ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार मेरठ से खरीदे गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे हापुड़ जिले में पिलखुवा के पास ओवैसी की कार पर बृहस्पतिवार रात को गोलियां चलाई गई थीं।

इसे भी पढ़ें: पिंक शॉर्ट के साथ व्हाइट ब्रालेट में 'सब कुछ' रिवील करती दिखीं उर्फी जावेद, देखें सिज़लिंग पोज़

हालांकि, एसपी ने यह नहीं बताया कि आरोपियों ने मेरठ में किस जगह से हथियार खरीदे थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने हमले में इस्तेमाल हथियार कहां से और किससे खरीदे थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस इस सिलसिले में शुभम और सचिन नामक दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रमुख मुस्लिम नेता एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट