Raksha Bandhan Looks: शादी के बाद पहले रक्षाबंधन में मायके पहनकर जाए ये खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ियां, लगेंगी कमाल

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2025

इस बार 09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में शादी के बाद पहला रक्षाबंधन हर लड़की के लिए काफी खास होता है। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। जिसके बाद वह खुद को खूबसूरत बनाने का एक भी मौका नहीं गवाती हैं। ऐसे में लड़की की साड़ी से लेकर गहने, मेकअप और हेयरस्टाइल सब कुछ अट्रैक्टिव होता है। ऐसे में अगर आपकी भी जल्दी शादी हुई है और आप शादी के बाद पहली बार रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनना चाहिए तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऑर्गेंजा साड़ियों के डिजाइन के बारे में दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप रक्षाबंधन के मौके पर कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। वहीं आजकल ऑर्गेंजा साड़ी काफी ट्रेंड में भी चल रही हैं। तो आइए देखते हैं इन साड़ियों के डिजाइंस

डिजिटल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी

आप इस रक्षाबंधन पर डिजिटल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को एकदम मॉर्डन लुक देने का काम करेगी। स्काई ब्लू साड़ी के साथ रेड कलर का प्लेन स्लीवलेस आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसमें आपका लुक ज्यादा क्लासी लगेगा। इस तरह की साड़ी के साथ गोल्डन कलर का चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स कैरी करें। वहीं बैंगिल्स आपके लुक को अधिक इंप्रेसिव बना देंगी। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ मांगटीका भी लगा सकती हैं। इसमें आप अपने हेयर स्ट्रेट और मेकअप न्यूड रखें। आप 500-1500 रुपए तक में इस तरह की साड़ियां खरीद सकती हैं।

बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आपको पहले रक्षाबंधन पर एलिगेंट लुक में दिखना चाहते हैं, तो आप बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऑफ व्हाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी के साथ रेड कलर का ब्लाउज परफेक्ट मैच देगा। साड़ी के बॉर्डर पर रेड और गोल्डन कलर के सितारों का वर्क मिलता है। वहीं ब्लाउज पर गोल्डन कलर के सितारों और थ्रेड का वर्क किया गया है। वहीं आप इस तरह की साड़ी के साथ पर्ल झुमकी और हाथों में ब्रेसलेट पहन सकती हैं। साड़ी के साथ फंकी हेयर स्टाइल काफी खिलेगा। ऑनलाइन में 1000 से 1500 रुपए के बीच ऐसी साड़ी मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!