न्यू ब्राइड कैटरीना कैफ के इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन

By मिताली जैन | Dec 12, 2021

हाल ही में कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और यह जोड़ा औपचारिक रूप से एक-दूसरे का हो गया। अपने वेडिंग लुक में कैटरीना ने रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ही गार्जियस लग रही थीं। वहीं, हल्दी सेरेमनी के लिए उन्होंने व्हाइट कलर के एथनिक वियर को चुना था। लेकिन सिर्फ अपनी वेडिंग पर ही कैटरीना एथनिक लुक में नजर नहीं आईं। इसके अलावा भी कई मौकों पर साड़ी व लहंगे में स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट कर चुकी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कैटरीना कैफ के कुछ एथनिक लुक्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद इंस्पायर करेंगे।

ब्लू टाई-डाई लहंगा

टाई-डाई लुक्स इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है और कैटरीना ने इसे एथनिक लुक में बेहद ही स्मार्ट तरीके से कैरी किया है। उन्होंने ब्लू कलर के टाई डाई कोरसेट ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगा पहना है। वहीं ब्लू कलर के इयररिंग्स और ओपन वेव्स हेयर उनके लुक को बेहद खास बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 45 प्लस महिलाएं रवीना टंडन की तरह कर सकती हैं खुद को स्टाइल

लाइट ब्लू साड़ी

इस लुक में कैटरीना कैफ ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी है। इस प्लेन साड़ी में भी कैटरीना कैफ बेहद सुंदर लग रही है। इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं, एक्सेसरीज में कैटरीना ने लॉन्ग इयररिंग्स, ब्रेसलेट व रिंग्स पहनी हैं। मेकअप में उन्होंने लाइट पिंक लिपस्टिक अप्लाई की है और आई मेकअप को अधिक अट्रैक्टिव बनाया है।

रेड एंड येलो लहंगा लुक

कैटरीना कैफ का यह लुक बेहद ही एलीगेंट है और किसी भी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में कैटरीना ने हाई नेक प्लेन फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ लहंगा पहना है। जिस पर येलो व रेड कलर फ्लोरल प्रिंट है। इस लहंगे के साथ कैटरीना ने मैचिंग फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया है। वहीं लाइट मेकअप और ओपन हेयर उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए