मदरसों में हिजाब पहनें, स्कूल-कॉलेज में नहीं, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: प्रज्ञा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

भोपाल|  कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीचभाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि यदि मदरसों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहना जाता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आप वहां की आवश्यक पोशाक पहनते हैं और उनके अनुशासन का पालन करते हैं लेकिन अगर आप देश में स्कूलों और कॉलेज के अनुशासन को तोड़ते हैं और हिजाब पहनना और खिजाब लगाना शुरू करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘गुरुकुल’ (पारंपरिक हिंदू शिक्षण संस्थान) के शिष्य भगवा पोशाक पहनते हैं लेकिन जब ऐसे छात्र दूसरे स्कूलों में जाते हैं तो वे स्कूल की वर्दी पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं।

ठाकुर ने कहा कि सफेद बालों को छिपाने के लिए खिजाब का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हिजाब का इस्तेमाल चेहरे को ढकने के लिए किया जाता है।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘हिजाब पर्दा है। पर्दा उन लोगों के खिलाफ होना चाहिए, जो आपको बुरी नजर से देखते हैं लेकिन यह तय है कि हिंदू उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते क्योंकि वे महिलाओं की पूजा करते हैं।

प्रमुख खबरें

UP के Chandauli में कुएं में 3 लोगों की मौत, एक व्यक्ति का चल रहा इलाज

अब India में Digital होगा International Travel, 1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर स्टैंपिंग खत्म

UP के Bhadohi में दो सहेलियों ने खाया जहर, एक युवती की मौत और दूसरी का इलाज जारी

NITI Aayog Report: देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार से हैं दूर