Kurti Designs: फेस्टिव सीजन में पहनें ये ट्रेंडी डिजाइन कुर्तियां, चांद की तरह खिल जाएगा रूप

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2024

कुर्तियां पहनना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कुर्तियों में आपको कई सारे डिजाइंस और पैटर्न देखने को मिलते हैं। वहीं फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है और फैंसी डिजाइन की कुर्तियों को सबसे ज्यादा पहना जाता है। कई बार हम ज्यादा हैवी नहीं बल्कि थोड़े फैंसी लुक वाले कपड़े पहन लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी त्योहारों में कुर्तियां पहनने की सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए खास कुर्तियों की नई और खूबसूरत फैंसी डिजाइंस लेकर आए हैं। जिनको स्टाइल करने से आपके लुक्स में चार चांद लग जाएंगे।

फ्लोरल डिजाइन कुर्ती

इसे भी पढ़ें: Co Ord Set: बेस्ट लुक के लिए जरूर ट्राई करें ये को-ऑर्ड सेट, आप पर टिक जाएगी हर नजर

पाकिस्तानी डिजाइन कुर्ती

अगर आपको बारीकी से किए गए वर्क वाले डिजाइन पसंद हैं, तो आपको पाकिस्तानी डिजाइन की कुर्तियां बहुत पसंद आएंगी। अधिकतर पाकिस्तानी स्टाइल में आपको घेरेदार और चौड़े घेर वाली कुर्तियां देखने को मिलेंगी। इस तरह की कुर्ती के साथ में आप चूड़ीदार पजामी या फैंसी मोहरी वाली डिजाइन की पैन्ट्स कैरी कर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

गोटा-पट्टी लेस डिजाइन कुर्ती

इस तरह की कुर्ती काफी फैंसी नजर आती हैं। हालांकि मार्केट में आपको इस तरह की रेडीमेड कुर्ती सेट मिल जाएगा। इस तरह की कुर्ती में घेरे, नेक लाइन और स्लीव्स में कई तरह की वर्क वाली कुर्तियां देखने को मिल जाएंगी। वहीं अगर लुक की बात करें, तो आप अलग से भी फैब्रिक खरीदकर अपनी पसंद का लेस लगवा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया