Navratri Bangles Design: नवरात्रि पूजा के लिए पहनें इस तरह की चूड़ियों का सेट, बेहद खूबसूरत लगेंगी आप

By अनन्या मिश्रा | Oct 09, 2024

शारदीय नवरात्रि का महापर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है और जगह-जगह पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं। वहीं नवरात्रि पर गरबा और डांडिया नाइट्स का भी आयोजन होता है। ऐसे में डांडिया नाइट्स या गरबा नाइट्स के दौरान लोग रंग रंग बिरंगे आउटफिट्स में ट्रेडिशनल या इंडो वेस्टर्न लुक में तैयार होते हैं। ऐसे में आप इस दौरान आउटफिट के चय़न के साथ ही एक्सेसरीज का भी ध्यान से चयन करें। क्योंकि यह आपके लुक को ज्यादा खुबसूरत बना सकता है।

आप चाहें तो नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के गरबा नाइट्स लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकती हैं। आप अपने आउटफिट के साथ खास चूड़ियों का सेट भी खुद बनाकर तैयार करें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको खास चूड़ियों के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

नवरात्रि, पूजा, गरबा नाइट्स, डांडिया या दुर्गा पूजा के मौके पर इस तरह की चूड़ियों का सेट काफी सुंदर और हर मौके के अनुरूप हैं। आप चाहें को इस तरह की चूड़ियों को खुद स्टाइल कर सकती हैं। वहीं माता की चौकी या कीर्तन के मौके पर भी आप हर तरह की साड़ी के साथ इस तरह के मिरर वर्क वाली चूड़ियां अच्छी लगेंगी।

पर्ल वाली चूड़ियां

नवरात्रि पूजा में आपको सोलह श्रृंगार करना है, तो आपको लाल रंग की सुंदर पर्ल डिजाइन वाली चूड़ियां पहननी चाहिए। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगी। इसके साथ ही लाल रंग की चूड़ियों पर गोल्डन लटकन और मोती की डिजाइन अच्छी लगेगी। नवविवाहिता के हाथों में इस तरह की चूड़ियां बहुत अच्छी लगेंगी।

गोटा पट्टी चूड़ियां

डांडिया नाइट्स या गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान आप गोटा पट्टी चूड़ियां पहन सकती हैं। यह आपके लुक को प्रभावी बनाएंगी। वहीं यह चूड़ियां पारंपरिकता को मॉडर्न स्टाइल देंगी। अगर आप साड़ी या लहंगा की जगह सूट और इंडो वस्टर्न पहन रही हैं, तो भी इस तरह की चूड़िय़ों का सेट पहन सकती हैं।

मल्टीकलर कंगन सेट

नवरात्रि के मौके पर हर आउटफिट के साथ मैच करने के लिए आप मल्टीकलर चूड़ियां पहन सकती हैं। यह आपको बेहद सुंदर लुक देंगी। वहीं इन चूड़ियों का शिमरी वर्क भी आपके लुक को प्रभावी बनाएगा। डांडिया नाइट्स के मौके पर मल्टीकलर चूड़ियां आपके ड्रेस के साथ मैच करेंगी।

प्रमुख खबरें

Pearl Gemstone: Kundali में कमजोर चंद्रमा देखकर न पहनें Pearl, इन 4 लग्न वालों के लिए है सख्त नियम

नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर DVAC का छापा

Maharashtra MLC Elections 2026 | नागपुर ग्रेजुएट्स सीट पर कांग्रेस का कब्जा, BJP को बड़ा राजनीतिक झटका

Vakratunda Sankashti Chaturthi 29 अक्टूबर को, नोट करें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि