Gemology: पुखराज पहनने से धन-वैभव और ऐश्वर्य में होती है वृद्धि, इन लोगों को पहनना चाहिए यह रत्न

By अनन्या मिश्रा | Apr 25, 2023

ज्योतिष में रत्नों को काफी अहमियत दी गई है। ज्योतिष के अनुसार पुखराज एक ऐसा रत्न है, जो बेहद प्रभावशाली और भाग्यशाली माना जाता है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति पुखराज धारण कर लेता है, वह बुलंदियों पर पहुंच सकता है। या अपने हर काम में सफलता पा सकता है। कहने का मतलब यह है कि पुखराज धारण करने से उसका प्रभाव इतवना होता है कि व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देने लगता है। आज हम आपको रत्न एक्सपर्ट संदीप सोनी आपको पुखराज के बारे में कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Guru Gochar: 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे देव गुरु बृहस्पति, गुरु चांडाल योग से ये राशि वाले हो जाएंगे तबाह

पुखराज रत्न

पुखराज के देव गुरु बृहस्पति का रत्न माना गया है।

कुछ राशियों के लिए यह रत्न काफी फायदेमंद साबित होता है। तो वहीं कुछ लोगों के लिए यह विनाशकारी भी हो सकता है। 

धनु राशि, मीन राशि, मेष राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह रत्न काफी शुभ होता है। 

इन राशि के जातक यदि पुखराज धारण करते हैं तो इनका सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। 

इन राशि के जातकों को ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से इसे धारण करना चाहिए। ज्योतिष एक्सपर्ट निश्चित दिन और समय पर पूरे विधि-विधान से इसे धारण करने की सलाह देते हैं।

ज्योतिष की सलाह पर इसे धारण करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 

उनके बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं और सफलता मिलती है। 

यदि ऊपर बताई गई राशियों के जातकों को व्यापार, संतान, विवाह या विदेश प्रवास में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे लोगों को पुखराज रत्न पहनने की सलाह दी जाती है।

लाभ

पुखराज को शांति प्रदान करने वाला माना जाता है। यह व्यक्ति की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है। जीवन में सकारात्मकता आने के साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा वैवाहिक जीवन सुखद होता है और इस रत्न को धारण करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोगों को इस रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप सिर्फ इसको पसंद के आधार पर पहनना चाहते हैं तो किसी ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप पुखराज धारण कर रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। पुखराज रत्न को कभी भी नीलम, हीरा,पन्ना, लहसुनिया और गोमेद के साथ नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको इसके दुष्परिणाम नजर आते तनिक भी देर नहीं लगेगी।

प्रमुख खबरें

2 करोड़ से 200 करोड़ तक का सफर, Hanuman Ansh की सफलता को निर्माता Anupriya Nagar ने बताया चमत्कार

Junior Asia Cup में भारतीय महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 1-0 से हराया

ब्रिक्स समिट के बीच अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बोले- सवाल पूछने की आजादी के बिना Vikasit Bharat संभव नहीं

Bijapur Eklavya School में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक पर POCSO केस