मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी के बाद शीतलहर की संभावना

By दिनेश शुक्ल | Jan 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी आसमान में बादल, कभी बारिश तो कभी तेज ठिठुरन भरी सर्दी। अब अधिकांश स्थानों पर सुबह और रात को ठंड महसूस की जा रही है लेकिन दोपहर में तेज़ धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद एक बार फिर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि 22 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ दखल दे सकता है। इससे बादल छाने लगेंगे और न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, लेकिन दिन का तापमा

इसे भी पढ़ें: इंदौर में राशन घोटाले को लेकर 31 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, तीन पर रासुका की कार्रवाई

साहा ने बताया कि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवा की रफ्तार लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। इस वजह से शाम ढलने के बाद वातावरण में सिहरन बरकरार है। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के दाखिल होने के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इस सिस्टम के असर से हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में भी वातावरण में नमी बढ़ेगी और बादल छाने लगेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 26 से 31 जनवरी के बीच एक बार फिर शीतलहर का दौर लौट सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर