मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकिमौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गयी है।

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है।सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

इसे भी पढ़ें: राम-राम का जवाब न देने पर विदेशी नागरिक को चाकू मारा, हमलावर गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

प्रमुख खबरें

रिकॉर्ड 6th World Cup खेलेंगे Messi-Ronaldo, Bhaichung Bhutia बोले- इनका दबदबा अब भी कायम

आज रात ईरान पर होगा बहुत बड़ा हमला? ट्रंप की सीधी धमकी, तेल भंडारों पर भी कब्ज़े का ऐलान

Bihar Liquor Ban: Minister ने बुलाई High Level Meeting, शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश

इधर PoK में उतरे लाखों लोग! उधर पाकिस्तान पर टूट पड़ा भारत!