एमपी में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश

By सुयश भट्ट | Jan 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार से ही भोपाल में तेज हवाएं चल रही हैं। और देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह तक पूरे शहर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज का तेलंगाना दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित 

वहीं गुरुवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान में 28.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:बुली बाई ऐप का ‘‘ मास्टरमाइंड’’प्रतिभाशाली छात्र, पर कक्षा में अब तक नहीं आया : कॉलेज अधिकारी 

बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। वही बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ