सर्दी गई अब होगा भीषण गर्मी का आगमन, मार्च से मई तक आसमान से निकलेगी आग

By निधि अविनाश | Mar 02, 2022

कड़कती ठंड के बाद अब दिल्ली में भीषण गर्मी का आगमन होने वाला है। आपको बता दें कि, दिल्ली में रोजाना तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले गर्मी के मौसम के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है और यह गर्मी काफी अधिक होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, मध्य भारत के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में गर्मी अधिक बढ़ेगी। तापमान मार्च से मई के बीच में सबसे ज्यादा होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मैदानी इलाकों में हीट वेव ज्यादा होती है। आईएमडी के अनुसार, अगर तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो मौसम विभाग गंभीर गर्मी की लहर घोषित कर देती है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मार्च से मई की अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगी।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया