Weather Updates: Delhi-NCR में फिर रुक रुक कर बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

By रितिका कमठान | Jul 16, 2023

उत्तर भारत में लगातार मानसून की बारिश होने से आम जनता को गर्मी से राहत मिली है मगर बारिश ने अब लोगों को परेशान कर दिया है। आसमान से बारिश राहत नहीं बल्कि आफत बनकर बरस रही है। बारिश ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही है।

यहां हो सकती है बारिश

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। सरकार लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है। इस काम के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी स्थिति समान ही बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली एनसीआर में दिन भर बारिश की संभावना

एक तरफ दिल्ली में यमुना नदी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आई हुई है। यमुना नदी का वाटर लेवल लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाके भी इससे प्रभावित हुई है। यमुना में पानी का स्तर बढ़ने से दिल्ली की कई पॉश कॉलोनियों के अलावा कई अन्य इलाके भी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। दिल्ली की सड़कें तालाब में तब्दिल हो गई है। खासतौर से बस अड्डे से लेकर आईटीओ तक का पूरा इलाक ही तालाब बन चुका है। राहत ही कि अब यमुना नदी में पानी का लेवल पहले से कम होने लगा है। मगर जल स्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर ही बह रहा है, जिससे स्थिति चिंताजनक ही बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार को भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन भी बारिश होने की आशंका जताई है।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform