याद है ना भारतीय टीम की टी20 विश्व कप की जीत, अब नए अवतार में देख सकेंगे वो पल

By रितिका कमठान | Nov 19, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम बीते 15 वर्षों में सिर्फ एक बार टी20 विश्व कप जीतने में सफलता हासिल कर पाई है। इसके बाद से ही भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने में सफलता नहीं मिली है। भारतीय टीम ने तत्कालीन भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर शुरुआती संस्करण में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। अब इस ऐतिहासिक पल पर एक वेब सीरीज भी बनने जा रही है।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक रुप से भारत ने पाकिस्तान को हराया था। ये मैच बेहद रोमांच से भरा था। माना जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले वर्ष तक इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा। ये एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में क्रिकेट फैंस के लिए उपलब्ध होगी। वहीं फिल्म की खबर की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श भी कर चुके है।

ऐसा था मैच

टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पहली बार भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेल रही थी। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट खोकर 157 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के लिए गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन और रोहित शर्मा ने 30 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में काफी खराब शुरूआत मिली थी। पाकिस्तान की टीम के हाथ से ये मैच पूरी तरह निकल चुका था। पाकिस्तान की टीम एक समय में छह विकेट खोकर 77 रनों पर थी, जिससे माना जा रहा था कि ये मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल गया है। हालांकि मैच में मिसबाह उल हक ने दमदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान की टीम को मजबूती दी थी। मिसबाह उल हक की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान को अंतिम चार गेंदों में छह रनों की दरकार थी। मगर मिसबाह उल हक को जोगिंदर शर्मा की गेंद पर श्रीसंत ने लपका था, जिससे भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था।

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद