दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए लगा वीकेंड कर्फ्यू, जानिए नई गाइडलाइंस

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 05, 2022

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 5000 से ज्यादा मामले आए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है। संक्रमण दर बढ़कर 8.37 हो गई है। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ और नई पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया।

 वीकेंड कर्फ्यू के ये रहेगी छूट

 जरूरी और आपातकालीन सर्विस में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को नाइट और वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पहचान पत्र लेकर आने-जाने की इजाजत होगी।

 भारत सरकार, उनके अधीनस्थ कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों को यात्रा करने के लिए पहचान पत्र अपने पास रखना होगा।

 जज और कोर्ट अधिकारी और उनसे जुड़े सभी कोर्ट स्टाफ को यात्रा करने के लिए कोर्ट मैनेजमेंट की ओर से जारी पास दिखाने पर ही यात्रा की इजाजत होगी। अगर किसी मामले की सुनवाई होनी है तो, उस मामले से जुड़े सभी लोगों को भी प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

अलग-अलग देशों के राजनयिकों के ऑफिस में संवैधानिक पद वाले लोगों को यात्रा की इजाजत होगी।

 सभी निजी चिकित्सा कर्मी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को यात्रा करने के लिए आईडी कार्ड दिखाना होगा।

 अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर यात्रा की इजाजत दी जाएगी। मरीजों के लिए भी यही नियम लागू होगा।

 अगर आप कोरोना की जांच या फिर वैक्सीनेशन के लिए जा रहे हैं तो आपको यात्रा की  इजाजत होगी।

 हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से आने- जाने वाले लोगों को भी टिकट दिखाने पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। 

 मीडिया कर्मियों को भी पहचान पत्र रखना होगा।

 छात्रों को किसी भी एग्जाम में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड दिखाना होगा उसके बाद ही एग्जाम में  बैठने की इजाजत मिलेगी। एग्जाम की ड्यूटी में जो स्टॉप लगा होगा उसे भी अपने पास पहचान पत्र रखना होगा।

 शादी की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी दिखाने पर 20 लोगों को शादी के समारोह में जाने की अनुमति होगी।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी