सुबह की भागदौड़ में नहीं छूटेगा नाश्ता, जानें 25 Minutes Breakfast Recipes की पूरी List

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 27, 2026

ब्रेकफास्ट करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है। नाश्ता पूरे दिन एक ऐसा भोजन है, जो कि हमारे शरीर को मेहनत करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में लोगों के पास समय नहीं होने पर नाश्ता को स्किप कर देते हैं या फिर ब्रेकफास्ट बनाने का बिल्कुल समय नहीं होता है। ऐसे में कई महिलाएं आसान ऑप्शन को खोजती हैं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं हर सुबह यही सोचते हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए? 

सोमवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं? 

इस दिन आप वेजिटेबल पोहा को आप दही के साथ खा सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और यह खाने में भी हेल्दी होता है। आप इसको करी पत्ता और मूंगफली के साथ बना सकती हैं। 

- सामग्री : पोहा, प्याज, टमाटर, मटर, मूंगफली, हल्दी, करी पत्ता, नींबू।

- विधि- सबसे पहले तेल में राई, करी पत्ता और मूंगफली भून लें। अब प्याज और टमाटर डालकर पकाएं। फिर इसमें नमक और हल्दी मिलाएं और आखिर में भीगा हुआ पोहा डाल सकते हैं। इसको आप 4 से 5 मिनट तक चलाएं और आखिर में नींबू डालकर दही के साथ खाएं।

 मंगलवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

फटाफट नाश्ता बनाने के लिए आप पनीर का पराठा बना सकते हैं, क्योंकि इसमें अधिक समय नहीं लगता है। बस आपको सिर्फ आटा गूंथकर पनीर को भरना है और बेल देना है। यह लीजिए तैयार है आपके गरमा-गरम पराठे और इसको आप दही के साथ खा सकते हैं।

- सामग्री: आटा, पानी, नमक, हरी मिर्च, पनी और प्याज।

- विधि- सबसे पहले आप आटे में नमक मिलाकर हल्का ढीला आटा गूंथ लें। अब छोटी लोई लें और कद्दूकस किया हुआ पनीर प्याज के मिश्रण को इसमें भर लें और फिर बेल लें। तवे पर घी लगाकर पराठे को सेंक लें।

बुधवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

इस दिन आप नाश्ते में उपमा बना सकते हैं। असल में उपमा से कार्बोहाइड्रेट और मूंगफली की चटनी से प्रोटीन व हेल्दी फैट मिलता है। यह काफी हल्का, स्वादिष्ट और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसको बनाने में अधिक समय नहीं लगता है।

- सामग्री- सूजी, प्याज, राई, करी पत्ता, मुंगफली और धनिया।

- विधि - सबसे पहले आप सूजी को अच्छे से भून लें। इसके बाद तेल में तड़का लगाकर प्याज पकाएं। फिर इसमें नमक और अपनी पसंद का मसाला भी मिला सकते हैं। दूसरी ओर मूंगफली और धनिया की चटनी बना लें। दोनों ही खाने में टेस्टी लगते हैं।

गुरुवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

बृहस्पतिवार के दिन आप नाश्ते में ओट्स बना सकते हैं। कम तेल में बनने के कारण यह काफी हल्का नाश्ता हो सकता है। इसमें आप अपने मनपंसद के मसाले और सब्जियां मिलाकर खा सकती हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है।

 - सामग्री- ओट्स, दूध या सब्जियां या सूखे मेवे।

 - विधि- इसके लिए आप सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल या घी गर्म करके राई, जीरा और बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें। अब आप ओट्स डालकर 1 से 2 मिनट चलाएं, इसमें पानी, नमक और अपनी पसंद के मसाले मिलाकर पकने दें। जब ओट्स नरम हो जाएं, तो इसमें ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

शुक्रवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

इस दिन आप बेसन का चीला बना सकती हैं। असल में बेसन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो कि लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसको तैयार करने में कम समय लगता है, इसलिए यह नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन है।

-सामग्री- बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया।

- विधि- सबसे पहले आप बेसन को एक बर्तन में डालकर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, मसाले और पानी मिलाकर चिकना घोर को तैयार कर लें। इसके बाद तवे पर तेल गर्म करें और अब घोल को फैलाकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें।

शनिवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

 नाश्ते में कुछ टेस्टी बनाने के लिए आप सैंडविच को बना सकती हैं। वेज सैंडविच में खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज जैसी सब्जियां डाल दें। अब चाहे तो इसमें पनीर और कॉर्न डाल सकते हैं, जिससे पौष्टिक नाश्ता बन जाए।

- सामग्री- ब्राउन ब्रेड, खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, पनीर, हरी चटनी।

- विधि- सबसे पहले आप ब्रेड स्लाइस पर मक्खन और हरी चटनी लगाकर उस पर खीरा, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को पेस्ट लगाएं। इसके ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं। अब इसको आप सैंडविच मेकर या तवे में घी या बटर लगाकर अच्छे से सेक सकते हैं।

रविवार को ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं?

रविवार के दिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है। इसलिए इस दिन आप इडली बना सकते हैं। सूजी इडली स्टीम में बनती है, इसलिए यह कम तेल वाली डिश मानी जाती है। बैटर में गाजर, मटर, शिमला मिर्च या अन्य सब्जियां मिला सकते हैं। 

- सामग्री- इडली बैटर के लिए सूजी, दही और पानी, चटनी के लिए नारियल और धनिया।

- विधि- इसे बनाने के लिए सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में बेकिंग सोडा मिलाएं और इडली सांचे में थोड़ा तेल लगाकर इसको स्टीम कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli का Gym में जुनून देख Sanju Samson हुए हैरान, मिली थी ये खास सलाह

अमेरिका के सिएटल में ‘फूड फेस्टिवल’ में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत और चार घायल, एक संदिग्ध गिरफ्तार

बरेली में छात्र प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी का आरोप, फरीदपुर इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रश्नपत्र लीक निरोधक विधेयक पर शाम तक सहमति बनाएं सरकार और विपक्ष: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला