कपूर का यह Weekly Remedy दूर करेगा हर संकट, घर में आएगी सुख-समृद्धि और Positive Vibes

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2026

सनातन धर्म में घर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। हर किसी व्यक्ति का यही सपना होता है कि उसके घर में हमेशा शांति बनीं रहे, लोगों के बीच आपसी प्रेम हो और कभी भी उनके घर में दरिद्रता न आए। 

मंगलवार और शनिवार करें यह काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। इसकी तेज खुशबू घर का माहौल अच्छा बनाती है। अगर कपूर में लौंग मिलाकर जलाया जाए, तो माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह उपाय मंगलवार और शनिवार को करना सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता कम होती है।

रविवार और सोमवार को करें यह काम

इसके अलावा, रविवार और सोमवार को घर में शाम के समय कपूर और दालचीनी जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण में ही रखें। इस जगह पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इनको जलाने पर निकलने वाली सुगंध घर की हवा को शुद्ध कर देती है। धन लाभ और समृद्धि के लिए यह एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसको आप किसी भी मिट्टी या पीतल के बर्तन में ही जलाएं। बता दें कि, रविवार और सोमवार को यह उपाय इसलिए करने चाहिए, क्योंकि यह दिन सूर्य देव और भगवान शिव के होते हैं और दोनों ही देवता धन-धान्य की वृद्धि, तरक्की और समृद्धि देने वाला होता है।

गुरुवार और शुक्रवार को करें यह काम

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में आप कपूर और तेजपत्ता जलाते हैं, तो परिवार में प्रेम बना रहता है। इसके सुगंध गुरु, शुक्र और शनि को प्रभावित करती है, जिससे घर का वास्तु दोष खत्म कर देता है। इस उपाय के करने से घर में रहने वाले लोगों को मन शांत रहता है और वे तनावमुक्त रहने लगते हैं। 

बता दें कि, तेजपत्ते को गुरु का कारक माना जाता है, इसे जलाने से बुद्धि और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। 

प्रमुख खबरें

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

रामलला मंदिर दान चोरी प्रकरण: आस्था की रक्षा केवल श्रद्धा से नहीं, जवाबदेही से भी होगी