40 के बाद बढ़ रहा है Weight? Gym नहीं, ये 3 Home Workout हैं रामबाण इलाज

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 16, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण तेजी से मोटापा बढ़ता है। 40 की उम्र में महिलाओं में थकान और वजन बढ़ने की समस्या आम है। वजन कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना और डाइट पर खासा ध्यान दिया जाता है। अब आपको इस उम्र में वजन कम करने के लिए ज्यादा वर्कआउट करने की कोई जरुरत नहीं, बस आपको बेसिक एकसरसाइज करनी है।

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि 40+ उम्र की महिलाओं को फिट रहने और शरीर सक्रिय रखने केलिए हैवी वर्कआउट करने की जरुरत नहीं है। बस उनको ऐसी एक्सरसाइज की जरुरत होती है, जो शरीर के अनुसार हो और पूरे दिन उन्हें एक्टिव रखें।

फास्‍ट वॉकिंग

जब आप बाहर जाए, तो गाड़ी लेने की जरुरत नहीं है। ब्रिस्क वॉकिंग करें और तेज चलें जिससे आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाएं। हालांकि अपने ऊपर ज्यादा प्रेशर न डालें। यदि आपकी सांस फूलने लगे तो तुरंत रूक जाएं और आराम करें। वैसे यह कोई रेस नहीं बस आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट वॉक करना है, आपको फर्क नजर आ जाएगा।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

महिलाओं के लगता है कि 40 की उम्र में वजन घटाना काफी मुश्किल है, लेकिन इतना भी कठिन नहीं है। सही वेट और सही तरीके से हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर्याप्त होती है।

 बेसिक स्ट्रेंथ एक्सरसाइज

40 की उम्र में वजन को कम करने के लिए महिलाओं को कुछ बेसिक स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए वह तीन एक्सरसाइज को रोजाना करें।

लाइट डंबल चेस्‍ट प्रेस 

 - इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।

 - दोनों हाथों में हल्के डंबल पकड़ें।

 - अब डंबल्स को ऊपर करें, ध्यान रखे किं आपकी कलाई कंधों के सीध में रहे।

 - इसके बाद धीरे-धीरे वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

बेंट ओवर रोस

 - इसको करने के लिए हल्के डंबल्स पकड़ें।

 - अब अपनी कमर से आगे की तरफ झुकें।

 - फिर डंबल्स को अपने हिप्स की तरफ खींचे और कंधे के ब्लेड्स को पास लाएं।

 - अब धीरे-धीरे वापस नीचे ले जाएं।

ग्‍लूट ब्रिज

- इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेटें।

 - घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें।

 - अपने हिप्स को ऊपर उठाएं और ग्लूट मसल्स को टाइट करें।

 - इसके बाद धीरे-धीरे वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा