अलविदा 2020... शुभ स्वागतम् 2021... पूरी दुनिया में नए साल का जश्न

By अंकित सिंह | Dec 31, 2020

खट्टी-मीठी यादों के साथ हमने 2020 को अलविदा कह दिया है। दुनिया पूरे उत्साह के साथ 2021 का स्वागत कर रही है। 2020 जहां चुनौतियों का साल था तो वहीं 2021 से लोगों को राहत की उम्मीद है। नए साल के स्वागत में लोगों के मन के अंदर हर्षोल्लास देखा गया। लोग बढ़-चढ़कर नए साल का स्वागत करते दिखे। कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित साल 2020 के बाद 2021 ऐसी खुशियां लेकर आ रहा है जिसमें सबको नई आशा और नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। नए साल के स्वागत में जहां न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई शहर जगमग दिखे वहीं भारत में भी इसकी धूम रही। सिडनी, मेलबर्न, आकलैंड जैसे शहरों में नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। भारत में भी महानगरों में इसको लेकर जमकर तैयारियां की गई हैं। रात के 12:00 बजते ही पटाखों के शोर से आसमान गूंजयमान हो गया। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने केक की जमकर खरीदारी की और 12 बजते ही उसे काटकर जश्न मनाया। साल के स्वागत में क्या बच्चे, क्या बूढ़े हैं, सभी ने खूब उत्साह दिखाया। मुंबई के जुहू बीच पर शाम में काफी भीड़ देखा गया। वही, शहरों के मॉल और पब में भी काफी भीड़ रही। हालांकि कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए भारत के कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाने की वजह से इस बार का नए साल का जश्न थोड़ा फीका जरूर रहा। लेकिन लोगों के मन में नए साल को लेकर इतनी खुशियां है कि वह फीकापन दिखाई नहीं देता है। प्रभासाक्षी की ओर से आप सभी पाठकों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

नागपुर में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, कांग्रेस ने बताया जनता की आवाज

रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Updates | वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, गुल्लू ने खोले राज, आसिफ खान बने इस हफ्ते के नए कैप्टन

कायरता इनकी पहचान, Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा प्रहार, कहा- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ