PM Modi Raipur Visit: छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में स्वागत, SPG के साथ 2000 जवान रहेंगे तैनात, प्रधानमंत्री देंगे 7500 करोड़ की सौगात

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात जुलाई के दौरा प्रस्तावित है। अब इसके कार्यक्रम में थोड़ी तब्दिली की गई है। प्रधानमंत्री सुबह 9:40 बजे की जगह 10:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर में साइंस कॉलेज ग्राउंड जाएंगे। इस दौरान वो रेल व सड़क से जुड़ी पांच परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे। रायपुर में दो घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ को 7500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे।

 कौन-कौन सी बड़ी परियोजनाएं हैं

1. एनएच-58 और 72 का हरिद्वार-देहरादून खंड मोतीचूर कॉरिडोर में 731 मीटर की संयुक्त संरचना, एनएच-72 और एनएच-58 पर लाल तप्पड़ और तीन पानी में 2-हाथी अंडरपास

2. गणेशपुर-देहरादून NH-72A 4 अंडरपास, 11.6 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, 360 मीटर सुरंग

3. एनएच-7 का एमपी/एमएच-सिवनी खंड 1400 मीटर ऊंचा गलियारा, कई अंडरपास, शोर अवरोधक

4. एमपी/एमएच सीमा से एनएच-7 के मानसर खंड तक 3 पशु अंडरपास, संरचनाएं, छोटे पुल, पुलिया

5. राजस्थान में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे NH-148N 2.7 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, पशु अंडरपास, कट-कवर

6. वीएमई चरण II भूमि पुल/पशु ओवरपास, समर्पित पशु क्रॉसिंग, वाहन अंडरपास

7. वीएमई लैंड ब्रिज/एनिमल ओवरपास का स्पूर, समर्पित पशु क्रॉसिंग, वाहन अंडरपास 

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth पर रॉयल और खूबसूरत लुक के लिए चुनें 6 ट्रेंडिंग Saree डिजाइन

Prabhasakshi NewsRoom: Saudi Arabia में हालात बिगड़ते ही भारतीय जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, अब तक 13 हजार से ज्यादा लौटे

India China LAC Tension | अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ टकराव जारी: ITBP प्रमुख के खुलासे के बाद कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला

सूक्ष्म व छोटे Exporters के प्रमाणन का पूरा खर्च उठाएगी सरकार: Piyush Goyal