West Asia संकट की मार: WTO ने चेताया- घटेगा व्यापार, बढ़ेगी Energy और Food की महंगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2026

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच इस साल वैश्विक व्यापार वृद्धि दर धीमी होकर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। डब्ल्यूटीओ के अर्थशास्त्रियों ने आगाह किया है कि यदि ऊर्जा की कीमतें उच्च स्तर पर बनी रहती हैं, तो पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से व्यापार वृद्धि में और गिरावट आ सकती है।

डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो इवेला ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इस आधारभूत पूर्वानुमान पर दबाव बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की कीमतों में निरंतर वृद्धि वैश्विक व्यापार के लिए जोखिम बढ़ा सकती है, जिसका संभावित असर खाद्य सुरक्षा पर पड़ सकता है और उपभोक्ताओं व व्यवसायों पर लागत का दबाव बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत