ईरान-इजरायल जंग का खेलों पर असर, ICC वर्ल्ड कप लीग-2 पर लगी रोक, FIFA ने कहा- नहीं टलेगा Football WC

By Kusum | Mar 10, 2026

वेस्ट एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। सुरक्षा हालातों को देखते हुए आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग2  के 6 मुकाबले फिलहाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। हालांकि, फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को रोकने से साफ मना कर दिया है और टूर्नामेंट तय समय के अनुसार ही आयोजित होगा। 

क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप रोडमैप का हिस्सा है। साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सयुंक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होना है। आठ टीमों की ये लीग तीन साल तक चलेगी, जिसमें टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जाएंगी। 


ICC से बात करने के बाद नई सूचना

इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि, आईसीसी और हिस्सा लेने वाले बोर्ड के साथ आगे की बातचीत के बाद नई तारीखें तय की जाएंगी। 

बयान में कहा गया है कि, क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच स्थगित कर दिए गए हैं। मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए काठमांडू में 10 मार्च से शुरू होने वाली CWC लीग 2 के मुकाबले अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं। जिन मैचों पर असर पड़ा है, उनमें ओमान, यूएई और नेपाल के मैच शामिल हैं। आने वाले दिनों में रीशेड्यूल की गई तारीखों की घोषणा होगी। 

फीफा ने क्या कहा?

दूसरी ओर डलास में फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिर्गी ने सोमवार 9 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण केंद्र में कहा कि ये बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और वैश्विक उथल-पुथल के चलते इसे स्थगित करना आसान नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि फीफा ईरान-इजरायल युद्ध और उसके नतीजों पर करीबी से नजर रखे हुआ है। 

फिलहाल, 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा जिसमें पहली बार 48 देश हिस्सा लेंगे। इनमें ईरान भी शामिल है। हेइमो शिर्गी ने कहा है कि, अगर मैं भविष्यवक्ता होता तो अभई बता सकता था कि क्या होने वाला है लेकिन जाहिर है कि स्थिति बदल रही है। हालात दिन-प्रतिदिन बदल रहे हैं और हम उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश