West Asia Crisis का कहर, Stock Market में हाहाकार, Sensex 1000 अंक से ज्यादा टूटा

By अंकित सिंह | Mar 02, 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन शुरुआती नुकसान से काफी हद तक उबर गए। सेंसेक्स 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 80,238.85 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 अंक पर बंद हुआ। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इंडिया वीआईएक्स में मामूली वृद्धि हुई है, जो बाजार प्रतिभागियों के बीच बढ़ती अनिश्चितता और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति का संकेत है। 

बाद में यह 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, कारोबार के दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक यानी 2.28 प्रतिशत का गोता लगाकर 24,603.50 अंक पर आ गया था। बाद में यह 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। केवल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत में 8.34 प्रतिशत की तेजी आई और यह 78.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: तनाव के बीच Dubai में लौटी रौनक, Tourist Hotspots पर फिर उमड़ी भीड़, चिंताएं बरकरार

ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के शनिवार तड़के तेहरान पर हुए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी है। ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता की हत्या के विरोध में इजराइल और पश्चिम एशिया के अन्य देशों पर हमले किये हैं। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा। दक्षिण कोरिया में अवकाश के कारण शेयर बाजार बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति