West Asia War का Indian Economy पर असर? मंत्री वैष्णव ने बताया क्यों जरूरी है विदेशी मुद्रा बचाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2026

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के जल्द थमने के आसार नहीं दिखने की वजह से नागरिकों से विदेशी मुद्रा भंडार को बचाकर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया गया है। वैष्णव ने यहां उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए पश्चिम एशिया में संघर्षविराम अभी बहुत दूर नजर आ रहा है।

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों का पश्चिम एशिया संघर्ष से उपजी चुनौतियों से निपटने में सहयोग करने का आह्वान किया था। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के समझदारी से इस्तेमाल और किसी भी तरह से विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया। वैष्णव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में नागरिकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, “हम नागरिकों के रूप में अपने जीवन और कामकाज में ऐसे उपाय पहचान सकते हैं, जिनसे विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। साथ ही हमें विदेशी मुद्रा अर्जित करने के प्रयास भी बढ़ाने चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मेट्रो रेल के उपयोग, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहन के अधिक इस्तेमाल, पार्सल भेजने के लिए रेलवे सेवाओं को प्राथमिकता देने और संभव होने पर ‘घर से काम करने’ जैसे कदम उठाने का सुझाव दिया है। इस पर वैष्णव ने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान का संज्ञान लें और अपने-अपने स्तर पर, अपने उद्यमों और व्यवसायों में, जो भी संभव हो, देशहित में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

प्रमुख खबरें

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें

Air India में बचत के सुझाव देने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, CEO Tewolde Gebremariam का एलान

WPL 2027: Mumbai Indians, RCB और Delhi Capitals ने जारी की Retained Players की लिस्ट