West Bengal: ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी में BJP, अमित शाह-नड्डा ने बनाई नई रणनीति

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

मंगलवार को भाजपा के पश्चिम बंगाल डिवीजन ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 15 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति की स्थापना की। प्रमुख सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा सहित राज्य के कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। समिति ने आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए मंगलवार को कोलकाता में एक बैठक की। अमित शाह और जेपी नड्डा मंगलवार को कोलकाता पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर पार्टी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा क्षेत्र हैं। 2019 में, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीतीं, लेकिन भाजपा से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिसने 18 सीटें जीतीं। बाकी दो सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। आगामी चुनावों के लिए, अमित शाह ने 42 में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और नए साल से पहले पार्टी सदस्यों के साथ रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी पश्चिम बंगाल में अपनी पूरी ताकत लगाई थी। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: CPIM ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से बनाई दूरी, वृंदा करात बोलीं- धर्म का राजनीतिकरण करना सही नहीं

विधानसभा चुनाव में पार्टी 200 प्लस का लक्ष्य लेकर चली थी। हालांकि वह 77 सीटें ही जीत सकी। हालांकि, पार्टी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा और उसने लगभग 38 फ़ीसदी वोट को प्राप्त किया था। 2024 चुनाव में भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल जरूरी है। 18 तो वह जीतना चाहती ही हैं, साथ ही 35 प्लस के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर देखें तप पश्चिम बंगाल को लेकर भाजपा लगातार नए प्लान बना रही है और उसे जमीन पर रणनीति के तहत उतारने की कोशिश में है। ऐसे में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की भी मुश्किल पढ़ने वाली है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान