बंगाल बजट को तृणमूल ने बताया लोगों के हित में, भाजपा ने करार दिया दिशाहीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के बजट को लोगों का हित करने वाला बताया और दावा किया कि बजट में किये गए आवंटन में चुनाव में किये गए सारे वादे पूरे किये गए हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि बजट दिशाहीन और झूठ से भरा हुआ है। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने आज 3.08 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए यात्री परिवहन वाहनों पर सड़क कर में छूट दे दी है और स्टाम्प ड्यूटी में कटौती कर दी है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के सदस्य शुभेन्दु अधिकारी ने कहा, “पिछले सालों की तरह इस साल भी राज्य सरकार ऐसा बजट लेकर आई है जो न केवल दिशाहीन है बल्कि झूठ से भरा हुआ है। पिछले 10 साल में राज्य में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा