पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य योजना का कार्ड लेने कतार में खड़ी हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां कालीघाट इलाके में अपना स्वास्थ्य साथी स्मार्ट कार्ड लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को कतार में खड़ी हुईं। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने उनपर शुद्ध ड्रामा करने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अपना कार्ड लेने के लिए सुबह करीब पौने 12 बजे कोलकाता नगर निगम के वितरण केंद्र ‘जय हिंद भवन’ पहुंची। स्वास्थ्य साथी तृणमूल कांग्रेस सरकार की अहम योजना है जो प्रति परिवार पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मुहैया कराती है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन