By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय तक एक रैली निकाली। यह रैली स्वतंत्रता दिवस पर नदिया जिले में पार्टी नेता अनीसुर रहमान (50) और उनके बेटे अबू सूफियान (24) की हत्या के विरोध में आयोजित की गई थी। अलीपुर इलाके में बारिश के बावजूद करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया।
बांकुड़ा में अपने गांव के एक स्कूल को बेहतर बनाने के बारे में बात करने पर कुछ बदमाशों ने उन पर हमला किया था, जिसके दो दिन बाद उनकी मौत हुई।’’ सुवंकर ने कहा, ‘‘एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। हम पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री से तत्काल और सख्त कदम उठाने की अपील करते हैं। अगर सरकार और पुलिस प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।’’ इस बीच, पुलिस ने बताया कि नदिया मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे दोनों पीड़ित अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उनके घर से करीब 200 मीटर दूर नकाशीपाड़ा में नागाडी रेलवे गेट के पास उनकी गाड़ी को रोका गया। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने कथित तौर पर गाड़ी पर गोली चलाई और फिर धारदार हथियारों से उन दो लोगों पर हमला किया। ज़्यादा खून बहने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि बांकुड़ा के इंदस में कॉजपा स्वयंसेवक के पिता जनाब माफिक की मौत के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ़्तार किया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनमें से तीन को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पांच लोगों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।