पश्चिम बंगाल कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कोलकाता से फिर शुरू हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को कोलकाता पहुंची और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में तारातला से मार्च शुरू किया। राज्य में इस यात्रा का नाम बदलकर सागर से पहाड़ तक कर दिया गया है। चौधरी ने 28 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना जिले के गंगा सागर द्वीप से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। मार्च शहर के महत्वपूर्ण चौराहों और सड़कों से होकर गुजरेगा, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में दरिंदगी पर बोले LG विनय सक्सेना, मेरा सिर शर्म से झुक गया

यह यात्रा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उत्तर बंगाल के कर्सियांग में समाप्त होगी। कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच जारी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा के अलावा उन राज्यों में उप यात्राएं निकाल रही है, जहां मुख्य यात्रा नहीं पहुंचेगी। सात सितंबर से जारी मुख्य यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान समेत कई राज्यों से गुजर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Congress से फिर नाराज हुए Manish Tewari ! इस बार साफ साफ पूछा- प्रतिभा और क्षमता होना क्या सबसे बड़ा दोष है?

जम्मू-कश्मीर बैंक का कुल कारोबार तीन लाख करोड़ रुपये के पार, जमा में 16 प्रतिशत की वृद्धि

EPFO का बड़ा सुधारात्मक कदम: PF और पेंशन दावों के निपटान में देरी पर अधिकारियों को लगेगा 12% झटका, वेतन से कटेगा जुर्माना

FIFA World Cup 2026 | अमेरिका की ऐतिहासिक जीत में चमके और विलेन बने Folarin Balogun, जिदान-रोनाल्डिन्हो वाले खास क्लब में हुए शामिल