West Bengal: पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतगणना शांतिपूर्वक शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे। सबसे अधिक 28 मतगणना केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले में है जबकि सबसे कम चार मतगणना केंद्र कलिम्पोंग में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के अगले दो दिन जारी रहने की उम्मीद है। मतों की गिनती और नतीजे आने में वक्त लगेगा। हमें उम्मीद है कि आज शाम तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे।’’

राज्य में आठ जून को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से हुई हिंसा में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को हुए चुनाव में 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोमवार को राज्य के जिन 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहां शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिंसा और मतपेटियों से छेड़छाड़ की खबरें आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand : बारिश से गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन, मध्य प्रदेश के चार तीर्थ यात्रियों की मौत

राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। राज्य में 2003 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान 76 लोगों की मौत हो गयी थी जिसमें से करीब 40 लोगों की मौत मतदान वाले दिन हुई थी। बहरहाल, इस बार विपक्ष ने 90 प्रतिशत से अधिक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। 2018 के पंचायत चुनाव में तृणमूल ने 34 प्रतिशत सीट पर निर्विरोध चुनाव जीता था। उस समय तृणमूल ने 90 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

Kerala में मंत्रियों की अनदेखी कर फैसले ले रहे मुख्यमंत्री और प्रायोजक: CPI(M)

SEBI के प्रतिबंध के खिलाफ SAT जाएगी EKI Energy, 88 लाख का लगा है जुर्माना

उच्च स्तरीय बहस समझदार लोगों में होती है, राहुल के विदेशी मदद वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार

IOA Athletes Commission: पीवी सिंधू और मीराबाई चानू समेत 10 खिलाड़ी निर्विरोध चुने गए