West Bengal: हमले में घायल ED सदस्य अस्पताल में भर्ती, BJP ने कहा- यह संविधान और देश के संघीय ढांचे पर हमला

By अंकित सिंह | Jan 05, 2024

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में आज उनके वाहन पर हुए हमले के दौरान घायल हुए ईडी टीम के सदस्यों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसको लेकर भाजपा राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर हो गई है। पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ उसकी मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि किसी राज्य में जाकर केंद्रीय एजेंसी पर हमला करने से ज्यादा घृणित कोई मुद्दा नहीं हो सकता। यह सिर्फ एक केंद्रीय एजेंसी ईडी की टीम पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे संविधान....और देश के संघीय ढांचे पर हमला है। 

उन्होंने कहा कि एक बार यह हो जाएगा तो सबकुछ बेहतर हो जाएगा और कोई भी ईडी टीम पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा। जांच एजेंसी उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कथित राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी कर रही थी। जांच एजेंसी पर कथित हमले पर टीम के एक सदस्य ने कहा, "घटनास्थल पर आठ लोग आए थे। हम तीन लोग घटनास्थल से चले गए। जब हम आए तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।" बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार ने कहा कि जांच एजेंसी पर हमला दिखाता है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले देश में भाजपा के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है: शरद पवार

हमले पर बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ वह उकसावे का असर था। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ​​और बल भाजपा के निर्देश पर किसी न किसी टीएमसी नेता या कार्यकर्ताओं को परेशान करने, नकारात्मक बयान फैलाने और लोगों को भड़काने के लिए उनके आवास पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे आरोप मिल रहे हैं और कल संदेशखाली में यही हुआ। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को चोर कहा था लेकिन उनके आवास पर कोई छापेमारी नहीं हुई, वे केवल टीएमसी नेताओं के आवास पर छापेमारी करते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US