West Bengal Election: पीएम मोदी की लोगों से अपील, कहा- भारी संख्या में डालें वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत करने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज पांचवें चरण के चुनाव के तहत हो रहे मतदान में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से आईसीयू बिस्तर, एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने को कहा

खासकर, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं इन क्षेत्रों के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें।’’ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव के इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद करेंगे। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर