पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा पर टीएमसी की बढ़त पर पवार ने ममता को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस के भाजपा से कहीं आगे निकल जाने पर ममता बनर्जी को बधाई दी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 292 सीटों में से 202 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत के 147 के आंकड़े से कहीं ज्यादा है जबकि भाजपा को महज 77 सीटों पर बढ़त मिली है। महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने वाली राकांपा के प्रमुख ने कहा, “ममता बनर्जी आपको शानदार जीत पर बधाई। लोगों के कल्याण के लिए और मिलजुल कर वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में काम जारी रखेंगे।” तृणमूल कांग्रेस ने भले ही भाजपा की चुनौती को सफलता से पार कर लिया है लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह थोड़ा सा कड़वा क्षण हो सकता है क्योंकि रुझानों में वह कभी अपने सहयोगी रहे और अब भाजपा के प्रत्याशी बने शुभेंदु अधिकारी से नंदीग्राम में फिलहाल पीछे चल रही हैं। वोट शेयर के लिहाज से, टीएमसी को 48.5 प्रतिशत मत जबकि भाजपा को 37.4 प्रतिशत मत मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन