पश्चिम बंगाल सरकार ने यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद दो डॉक्टरों का तबादला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक पोस्ट-डॉक्टरेट छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के दो डॉक्टरों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों आरोपी डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है। इनमें एक सहायक प्रोफेसर और उसका बचाव करने वाले एसएसकेएम अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष के प्रमुख हैं। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सहायक प्रोफेसर द्वारा ‘‘उत्पीड़न’’ फरवरी 2020 में शुरू हुआ जब वह उनके साथ और विभाग के प्रमुख के साथ एक चिकित्सा सम्मेलन में भाग लेने के लिए हैदराबाद गयी थी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के नियमों से तालमेल नहीं बैठने पर तृणमूल कांग्रेस में लौट रहे हैं कुछ नेता: दिलीप घोष

आदेश के मुताबिक विभाग के प्रमुख को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपी सहायक प्रोफेसर को नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी

Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक