West Bengal: मारे गए तृणमूल कार्यकर्ता के घर जाएंगे राज्यपाल बोस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस सोमवार को सुबह उत्तरी जिलों के अपने दौरे से लौट आए और दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में पहुंचे, जहां तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि बोस ने बसंती ब्लॉक के फुलमलांचा इलाके का दौरा किया जहां वह मारे गए तृणमूल कार्यकर्ता के शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने रविवार रात ट्रेन से अपनी यात्रा के दौरान, मारे गए तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों से बात की थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस सरकार में विकास केवल कागजों पर हुआ : वसुंधरा राजे

मृतक की बेटी मनवारा ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को प्रतिद्वंद्वी गुट से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। मनवारा कटहलबेरिया ग्राम पंचायत से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। राज्यपाल ने इससे पहले कूच बिहार जिले के दिनहाटा और दक्षिण 24 परगना के कैनिंग और भांगर में चुनावी हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। राज्य में आठ जुलाई को जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों की लगभग 74,000 सीटों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। इन चुनावों में लगभग 5.67 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद