West Bengal: हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का राज्यपाल ने किया दौरा, बोले- उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

रामनवमी के दिन से पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी पश्चिम बंगाल के हुगली में पथराव की खबर आई थी। इतना ही नहीं, स्टेशन के बाहर भी पथराव किया गया था जिसके बाद ट्रेन यातायात को रोकना पड़ा था। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया। यह वही इलाका है जहां पथराव हुआ था। राज्यपाल ने साफ तौर पर कहा कि हम पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ हैं। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। अपने बयान में राज्यपाल ने कहा कि कुछ दिनों से जो घटनाएं यहां हो रही है हम इससे अवगत हैं, यह घटनाएं बिल्कुल ही सहनीय नहीं है। पूरी घटना में सख्त से सख्त क़दम उठाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Mamata ने हनुमान जयंती पर हिंसा की आशंका जतायी, हिंदुओं से मुस्लिमों की रक्षा करने का आग्रह

इलाके में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू हैं। चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिसड़ा और पड़ोसी श्रीरामपुर के प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने गश्त की। इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं और पुलिस ने लोगों ने शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने का अनुरोध किया है। अधिकारी ने बताया कि रिसड़ा में सोमवार रात को रेलवे के द्वार संख्या चार के समीप झड़पों के बाद मंगलवार को सुबह हावड़ा-बर्द्धमान मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बहाल की गयीं।

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार