पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने आरजी कर अस्पताल के तीन अधिकारियों को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2024

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में परास्नातक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर की मांग के आगे झुकते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया।

उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बुधवार शाम को जारी एक आदेश के अनुसार, आरजी कर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) बुलबुल मुखोपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनकी जगह सप्तर्षि चटर्जी को नियुक्त किया गया है।

मानस कुमार बंद्योपाध्याय को अस्पताल का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। वह सुहृता पॉल की जगह लेंगे। आदेश के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख अरुणाभ दत्ता चौधरी को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल