पश्चिम बंगाल में 10वीं की परीक्षा में छात्रों ने लिखा- खेला होबे, बोर्ड ने कहा- 12वीं में लिखा तो...

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2022

पिछले साल बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षियों को घेरने के लिए खेला बोहे का नारा दिया था। जिसके बाद से ही ये पूरे देश में बेहद मशहूर हो गया था। लेकिन अब बंगाल की परिक्षाओं तक में छात्रों ने इसका प्रयोग कर दिया है। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र ने उत्तर पत्रों में खेला होबे नारा लिख दिया। जिसके बाद नाराज अधिकारियों ने फैसला किया है कि जो परीक्षार्थी 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस प्रकार के राजनीतिक नारे लिखेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के अथक प्रयासों के बावजूद देश पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो पाया है

इसके साथ ही परीक्षकों को ऐसे उत्तर पत्रों का मूल्यांकन नहीं करने का निर्देश दिया गया है। बंगाल बोर्ड के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि राजनीतिक नारे, अभियान या विवादास्पद मुद्दे लिखना WBCHSE के नियमों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं और ऐसा किए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के लोकप्रिय हुए चुनावी नारा ‘खेला होबे’ (खेल हो गया) को प्रतिद्वंद्वी बीजेपी भी चुनाव प्रचार के भुनाती दिखी थी और दोनों दलों के दिग्गजों ने इसके बोलों का जिक्र किया था। पश्चिम बंगाल में रैलियों में इस शब्द के इर्द गिर्द टीएमसी और बीजेपी दोनों ने नारे गढ़े थे। हिदी में इसका अर्थ होता है 'खेल होगा। ममता बनर्जी ने हर साल 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाने का ऐलान किया है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव