West Bengal में Child Marriage पर 'सरकारी Strike', Kanyashree Scheme ऐसे बन रही लड़कियों का हथियार

By अनन्या मिश्रा | Apr 27, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 29 अप्रैल 2026 को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। वहीं TMC की सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी एक्टिव मोड में आ गई हैं। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक राज्य में कुल 7.18 करोड़ मतदाता हैं। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कुछ खास योजनाएं चलाई हैं। आज हम आपको कन्याश्री प्रकल्प योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ लड़कियों की शादी को 18 वर्ष की कानूनी आयु तक स्थगित करने और कन्याओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करना है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, 'मां, माटी, मानुष' नारे को बताया सबसे बड़ा धोखा

वहीं दूसरा तरीका जिसमें लड़कियों की उम्र 18 साल होने पर 25 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं। इसमें शर्त यह है कि 18 साल में लड़की की शादी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि साल 2017 में यूनाइटेड नेशंस ने 62 देशों में चल रही सोशल सेक्टर की 552 बेहतरीन योजनाओं कन्याश्री योजना को शामिल किया था। इसके लिए सीएम ममता बनर्जी को भी सम्मानित किया गया था।

वहीं तृणमूल कांग्रेस को अपनी योजनाओं पर पूरा भरोसा है। ममता बनर्जी का मानना है कि योजनाएं जमीन पर कारगर हैं। इसलिए उनको इसका फायदा मिलता है। वहीं यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करती है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार