West Bengal: 30 दिसंबर को संदेशखाली जाएंगी ममता बनर्जी, विरोध प्रदर्शन के बाद होगा पहला दौरा

By अंकित सिंह | Dec 28, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह 30 दिसंबर को संदेशखाली की यात्रा करेंगी, जो कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख से जुड़े भूमि कब्जाने और यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के बाद उत्तरी 24 परगना में द्वीप की उनकी पहली यात्रा होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 30 दिसंबर को संदेशखाली जाऊंगी। लोकसभा चुनाव से पहले कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि मैं संदेशखाली कब आऊंगी। मैंने उनसे कहा था कि मैं वहां जाऊंगी। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

मई में बशीरहाट में एक चुनावी रैली के दौरान, बनर्जी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संदेशखली का दौरा करने का वादा किया था। उन्होंने बशीरहाट में रैली में कहा, "हाजी नुरुल इस्लाम (बशीरहाट से टीएमसी के उम्मीदवार) के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, मैं लोगों से मिलने के लिए कुछ दिनों के भीतर संदेशखाली का दौरा करूंगी।" संदेशखाली मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच, टीएमसी ने अभिनेता से सांसद बनीं बशीरहाट की मौजूदा सांसद नुसरत जहां को हटाकर अनुभवी राजनेता एसके नुरुल इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: जयंत चौधरी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, प्रशासन की कार्रवाई पर जताया भरोसा

अमेरिकी US Dollar के मुकाबले शुरुआती गिरावट से उबरकर 26 पैसे चढ़ा Rupee, 95.17 के स्तर पर बंद

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हुई

Fashion Tips: मानसून में बोरिंग लुक को कहें अलविदा, इन Wrap Dresses से खुद को दें Elegant मेकओवर