पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शुक्ला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और उन्होंने इसकी एक प्रति राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी भेजी है।

इसे भी पढ़ें: मुरली मनोहर जोशी समेत इन हस्तियों का जन्मदिन, जानिए उनका जीवन परिचय

क्रिकेटर रह चुके शुक्ला के इस्तीफा के पहले राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की रणजी टीम के पूर्व कप्तान और हावड़ा (उत्तर) के विधायक शुक्ला (39) ने बनर्जी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह राजनीति से ‘संन्यास’ लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर कोविड-19 पॉजिटिव

हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी मामलों को देखने वाले शुक्ला ने हालांकि विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। शुक्ला से कई बार संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनका जवाब नहीं मिल पाया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा