By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए शनिवार रात दावा किया कि राज्य के पूर्बा बर्धमान जिले के एक और व्यक्ति की मौत कथित तौर पर इस डर से हुई कि 2002 की मतदाता सूची में उसका नाम नहीं होने पर उसे गैर-नागरिक घोषित कर दिया जाएगा।
पार्टी ने संतरा की मौत की परिस्थितियों का विवरण दिए बिना या किसी पुलिस पुष्टि का हवाला दिए बिना कहा, ‘‘भाजपा की डर और नफ़रत की राजनीति के कारण एक और अनमोल जान चली गई।