By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में एक बस के घुस जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात लगभग पौने 11 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में लौरिया मार्ग पर हुई।
सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं। मृतकों की पहचान बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और झांगुर राम के तौर पर हुई है। यह कार्यक्रम देवेंद्र दुबे की बेटी की ‘छठी’ (बच्चे के जन्म के बाद की रस्म) के मौके पर आयोजित किया गया था।
गंभीर रूप से घायलों का इलाज लौरिया के एक मेडिकल सेंटर में चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दोनों वाहनों के चालक अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।’’ उन्होंने बताया कि दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।