वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2021

अबुधाबी। वेस्टइंडीज के दिग्गज हरफनमौला ड्वेन ब्रावो अपने क्रिकेट करियर को गौरवान्वित करने वाला बताते हुए यूएई में खेली जा रही आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इस 38 साल के खिलाड़ी ने पहले भी संन्यास लिया था लेकिन 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से वापसी की थी। वह मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम के अहम सदस्य हैं। हालांकि गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हार के साथ टीम सेमीफाइनल दाौड़ से बाहर हाो गयी। श्रीलंका ने सुपर 12 चरण के इस मैच को 20 रन से अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 12,729 नए मामले सामने आये, 221 लोगों की हुई मौत

उन्होंने अपनी टीम के लिए 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1245 रन बनाए और 78 विकेट लिए। साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ब्रावो ने 40 टेस्ट में 31.42 की औसत से 2200 रन बनाने के साथ 86 विकेट भी लिये है। उनके नाम 164 एकदिवसीय में 199 विकेट और  2968 रन है। ब्रावो ने हालांकि माना कि टी20 विश्व कप में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘ मैं अब अपने अनुभव को युवा खिलाड़ियों के साथ साझा करने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है और हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों का समर्थन और उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह विश्व कप वैसा नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी। हमें इस पर निराश नहीं होना चाहिए, यह एक कठिन प्रतियोगिता थी।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की